झांसी। 9 जुलाई को मंडल रेल चिकित्सालय में ठेका कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 70 ठेका सफाई कर्मचारियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
शिविर में मुख्य रूप से डॉ. सिद्धार्थ केशरवानी एवं डॉ. आयुषी गुप्ता की विशेषज्ञ चिकित्सा टीम द्वारा सभी कर्मचारियों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर जैसी महत्वपूर्ण जांचें कर तदानुसार उचित परामर्श दिया गया। इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एस. डी. मंसूरी, शैलेंद्र संज्ञा, हरभजन सिंह, गौतम कुमार प्रजापति तथा नर्सिंग अधीक्षक जगमोहन सहित चिकित्सालय के अन्य वरिष्ठ कर्मचारी एवं पैरामेडिकल स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
चिकित्सकों की टीम ने सफाई कर्मचारियों को कार्य के दौरान ग्लव्स, मास्क और अन्य सुरक्षा उपकरण पहनने तथा स्वच्छता बनाए रखने की विशेष सलाह दी। शिविर के समापन पर सभी कर्मचारियों ने रेल प्रशासन की इस संवेदनशील और मानवीय पहल की सराहना करते हुए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।














