मुठभेड में गोली लगने से कच्छा बनियान गैंग का एक सदस्य घायल, गिरफ्तार

0
49

झांसी। सनफ्रान अशोक सिटी कॉलोनी में चोरी की नीयत से घुसे बदमाशों की तलाश में जुटी नवाबाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना नवाबाद पुलिस ने कुख्यात कच्छा-बनियान गैंग के एक सदस्य को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार, 700 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 5/6 जुलाई 2026 की रात कुछ अज्ञात बदमाश सनफ्रान अशोक सिटी कॉलोनी में चोरी की नीयत से घुस गए थे। कॉलोनीवासियों के विरोध करने पर बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष की तहरीर पर थाना नवाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। 10 जुलाई को थाना नवाबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना नवाबाद क्षेत्रान्तर्गत जे.डी.ए कॉलोनी से मुस्तरा जाने वाली पहाड़ी के पास मुठभेड के दौरान कच्छा बनियान गिरोह का सदस्य अरमान उर्फ बाला उर्फ राजू पुत्र नवरा आदिवासी निवासी पाल कॉलोनी के जोगी थाना सीपरी बाजार झांसी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार एवं जीवन रक्षार्थ तत्काल अस्पताल भिजवाया गया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 01 देशी तंमचे 315 बोर, 01 मिस जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 700/- रूपये, एक पिट्टू बैग में हथौड़ा, एक सरिया, एक कटर, एक पेचकस, एक चाकू, एक टायर खोलने वाली रॉड, चोरी की घटना में प्रयुक्त की गई 01 मोटरसाईकिल बरामद कर ली। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here