#Jhansi 6 वर्ष की मासूम से दरिंदगी, दरिंदे को भीड़ ने पकड़ कर धुना, पुलिस के हवाले किया

0
132
Oplus_16908288

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलोनी में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी कर फरार दरिंदे को पुलिस तो नहीं पकड़ पाई, किंतु नागरिकों ने पकड़ कर धुनाई की, महिलाओं ने चप्पलों से पीटा और थूक कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आपको बताते चलें कि गुरुवार को बच्ची के माता-पिता किसी काम से घर से बाहर थे और बच्ची घर में अकेली थी और सहेलियों के साथ खेल रही थी। दोपहर में मौके का फायदा उठाकर दरिंदा उसे बहला फुसलाकर अपने साथ गली में ले गया और एक गाड़ी के पीछे बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना कर लहूलुहान हालत में छोड़ कर रफूचक्कर हो गया। माता पिता के वापस घर लौटते ही डरी सहमी बच्ची ने सारी घटना बताई और आरोपी को पहचान लिया। जिसके बाद पुलिस में शिकायत की गई।

सूचना मिलने पर पुलिस दरिंदे की तलाश में जुट गई, लेकिन पूरी रात ढूंढने के बाद भी आरोपी नहीं मिला। इसके बाद शुक्रवार को आरोपी के क्षेत्र में ही किसी के घर में छुपे होने की सूचना पर मोहल्ले वासियों ने उसे ढूंढा और पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी, महिलाओं ने चप्पलों से धुनाई कर थूक कर ज़लील किया। दरिंदे की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सोनू सिकरवार बताया। सोनू मूलतः मध्य प्रदेश शिवपुरी जिले का रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here