43 वां अधिवेशन संपन्न

झांसी। भारतीय मजदूर संघ जिला झांसी का 43 वां अधिवेशन नगर विधायक रवि शर्मा के मुख्य आतिथ्य व चंद्र कांत चतुर्वेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें जिला कार्यकारिणी के चुनाव में वेदप्रकाश अध्यक्ष व संगठन मंत्री आरके ठकुरानी सहित कई पदाधिकारी चुने गए।

इस अवसर पर आर एस एस के विभाग प्रमुख डॉ अखंड प्रताप ने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि हमें अपने अंदर कर्तव्य का भाव पैदा करना होगा आर एस एस एस के शताब्दी वर्ष और भारतीय मजदूर संघ के 70 साल के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, और नागरिक कर्तव्य के”पंच परिवर्तन” संकल्प लेने का आवाह्न किया। उप श्रमायुक्त किरण मिश्रा ने डबल इंजन की सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जाने वालीं योजनाओं की जानकारी दी। नगर विधायक रवि शर्मा ने भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रमिकों के लिए किए जा रहे कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि रेलवे में मान्यता के चुनाव में सराहनीय काम हुआ है, आगे हम निश्चित ही मान्यता प्राप्त करेंगे। सम्मेलन में रमाकांत सचान, त्रिलोकी टंडन, हेमंत विश्वकर्मा, रीना, ज्योत्सना सिंह, मनोहर लाल, ज्योति मिश्रा आदि ने श्रमिकों की समस्याओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता मदन ववेले को विभाग प्रमुख चंद्र कांत चतुर्वेदी ने शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष मैथिली शरण मुदगिल ने किया।

सम्मेलन में संभाग प्रमुख श्रीकांत अवस्थी ने चुनाव अधिकारी के रूप में संगठन की जिला झांसी की कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से सम्पन्न कराया जिस में अध्यक्ष वेद पुरोहित, कार्यकारी अध्यक्ष सत्यव्रत आर्य, उपाध्यक्ष विजय नारायण शर्मा, ओ पी शर्मा, समर मिश्रा, मुकेश मिश्रा, जिला महामंत्री सोनी दुबे, संयुक्त मंत्री ज्योति मिश्रा, रोहित श्रीधर, आदित्य श्रीवास्तव, राजू संगठन मंत्री राजेश कुमार ठाकुरानी, कोषाध्यक्ष यक्षेश सैनोरिया, प्रमोद कुमार रावत को चुना गया। संरक्षक महेश कुमार नगाइच, अवधेश कुमार सक्सेना, रविन्द्र रावत, मैथिली मुदगिल सहित कार्यसमिति सदस्य चुने गए। संयोजन अनिल कुमार तिवारी ने किया।

सम्मेलन में ऐ के शुक्ला, के एन गुप्ता, संजीव वर्मा. दयानिधि मिश्रा, कृपा राम, मनोहर लाल, जाहिद हुसैन. अनूप व्यास, दिलीप, दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार, हृदेश खेमरिया, मंजेश दुबे,रवि अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।