राष्ट्रीय महामंत्री ने झांसी में आम बजट की खूबियों को गिनाया
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री/राज्य सभा सदस्य अरुण कुमार सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा 2025 के बजट की खूबियां गिनाते हुए कहा कि आम जनता के साथ – साथ व्यापारियों, किसानों, मीडिया सभी वर्ग के लिए राहत पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि रोजगार, व्यापार, सीनियर सिटीजन, किसान, इंपोर्ट, एक्सपोर्ट, महिलाओं, मीडिया सभी को ध्यान में रखते हुए जारी किये गये बजट से अभी वर्ग खुश है।
राष्ट्रीय महामंत्री झांसी सर्किट हाउस में मीडिया को बजट पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 12 लाख पर आय कर की छूट मध्यम वर्ग और मीडिया को भी मिलेगी, सीनियर सिटीजन को लाभ मिलेगा, एक लाख पर टीडीएस नहीं कटेगा। उन्होंने कहा कि टैक्स में बहुत चीजों पर छूट दी गई है। रिवाइज की सीमा बढ़ा दी गई उसे चार वर्ष कर दी गई साथ ही लगने वाली पेनल्टी को समाप्त कर दिया गया है। अर्थ व्यवस्था की रीड की हड्डी में एमएसेमी सेक्टर को ध्यान में रखा गया है, डेढ़ लाख करोड़ तक की गारंटी केंद्र सरकार लेगी।
लोक सभा चुनाव में कम अंतर से यूपी में सीट आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल, अखिलेश झूठ, फरेब की राजनीति करते हैं। उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इनका काम है झूठ, फरेब फैलाना। पहले इन्होंने कोरोना की वैकसीन पर आरोप लगाए थे फिर खुद उसी वैक्सीन को लगवा कर जान बचाई। इसी प्रकार इन्होंने संविधान पर जनता को गुमराह करते हुए झूठ फरेब किया। उन्होंने कहा कि इनका काम है सनातन धर्म संस्कृति पर चोट पहुंचाना इसलिए इन्होंने महाकुंभ पर भी इन लोगों ने सनातनियों, को आहत किया है और खुद छिप कर महाकुंभ में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि अब जनता जाग चुकी है कि संविधान की रक्षक भाजपा है, और अखिलेश, राहुल झूठ फरेब की राजनीति करते हैं। उनका काम दंगा फैलाना, अपराधी करण करना है। उन्होंने कहा कि झूठ की हांडी एक बार चढ़ती है बार बार नहीं। जनता जान चुकी है, इसलिए हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली सहित कई राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी की सरकार में बुंदेलखंड ओर उत्तर प्रदेश के लिए जो योजनाएं चलाई उनका धरातल पर कार्य हुआ। इसलिए जनता केवल मोदी ओर योगी की ओर देख रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी, योगी की सरकार में बुंदेलखंड में हर घर जल, हर घर नल, आवास, रोजगार के लिए डिफेंस कॉरिडोर आदि का कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि जितना कांग्रेस सरकार ने दस साल में बुंदेलखंड को चार लाख 89 हजार करोड़ दिया है, उतना तो मोदी सरकार हर वर्ष बुंदेलखंड को साढ़े तीन हजार करोड़ दे रही। उन्होंने कहा कि बजट 2025 में उत्तर प्रदेश में विकास को गति देने के लिए पार्क, डिफेंस कोरिडोर, मीडिया डिवाइस, पार्क, रोजगार सहित अनेकों योजनाएं दी।
इस दौरान सांसद अनुराग शर्मा, शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी, एमएलसी राम निरंजन, सदर विधायक रवि शर्मा, रामतीरथ सिंघल, महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, मीडिया प्रभारी सौरभ मिश्रा, सहजेन्द्र सिंह बघेल, गोकुल दुबे आदि उपस्थित रहे।