Oplus_16908288

पुलिस और समाजसेवी संस्था ने पहुंचाया अस्पताल

झांसी। झांसी – कानपुर राजमार्ग पर कचहरी चौराहा के निकट फुटपाथ पर सीआरपीएफ जवान अर्द्ध मूर्छित हालत में सामान सहित पाया गया। जवान किस परिस्थिति का शिकार हुआ जांच की जा रही है। उसे आसरा NGO की मदद से अस्पताल भेजा गया है।

झांसी -कानपुर मार्ग पर कचहरी चौराहा के निकट स्थित पत्थर की टाल के पास रविवार देर रात एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा था। उसके साथ कोई अनहोनी न घट जाए इसकी सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस ओर आसरा एनजीओ संस्थापक बंटी शर्मा अपने संस्था के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। अचेत अवस्था में पड़े युवक की पहचान के लिए उसके दस्तावेज देखे, जिसमे एक उसका आई कार्ड निकला। जिससे पहचान हुई कि अचेत अवस्था में पड़ा व्यक्ति सीआरपीएफ का जवान है। पुलिस ने तत्काल उसके समान की सुरक्षा करते हुए उसे उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया। जहां समय से उपचार मिलने पर उसके स्वास्थ्य में सुधार है। जवान किस परिस्थिति का शिकार हुआ जांच की जा रही है।