मान्यवर जू!

जय राम राजा सरकार की।

हमाऔ बुंदेलखंड अपंइ बलिदानी माटी और सनातनी परंपरा कौ धुरब तारौ है। इतै के कण-कण में, जन-जन में श्री राम राजा सरकार की महिमा जगरमगर होत रआत है। हमाये मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जू ओरछा में राम राजा के रूप में जुगन – जुगन से पुजत हैं।

सदानीरा बेतवा किनारें बसौ रुद्राणी कलाग्राम एवं शोध संस्थान में श्रीराम महोत्सव कौ आयोजन 13 मार्च सें लैंकें 17 मार्च 2025 पाँच दिना नौ चल है। हमाइ अपुन सैं हाथ जौर कैं बिनती है कै नैक टैम निकार कैं अपुन कौं जा राम काज में जरूरंइ आनै है।
हम बुंदेलखंडबासी आपकी अगुवानी में गैल में ठाढ़े हैं।
सो जानवी।

राम राजा कौ चरन चेरौ

राजा बुंदेला संयोजक
श्रीराम महोत्सव
रुद्राणी कलाग्राम एवं शोध संस्थान
ओरछा (मध्यप्रदेश)
💐💐💐💐💐💐💐

झांसी/ ओरछा। रुद्राणी कलाग्राम एवं शोध संस्थान विगत तीन दशकों से बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत, कला एवं संस्कृति को संवर्धन करने के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक, एवं धार्मिक आयोजन करता आ रहा है। इसी श्रंखला में आगामी 13 मार्च से 17 मार्च 2025 तक श्रीराम राजा सरकार की विश्राम स्थली ओरछा में सदानीरा बेतवा किनारे श्रीराम महोत्सव का भव्य आयोजन रुद्राणी कलाग्रा में किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए राजा बुंदेला संयोजक श्रीराम महोत्सव ने बताया कि बुंदेलखंड के गिरिवासी, वनवासी, आदिवासी समाज के लोकसंगीत, लोकनृत्यों का प्रदर्शन, श्रीरामकथा पर विमर्श व प्रवचनों के साथ ही श्रीराम कथा से संबंधित फिल्में, डॉक्युमेंट्री, नाटक, रामलीला, यज्ञ आदि के कार्यक्रम इस श्रीराम महोत्सव में संपन्न होने जा रहे हैं।

उन्होंने वेतवा किनारे रुद्राणी कलाग्राम एवं शोध संस्थान में आयोजित श्रीराम महोत्सव में पधारने की अपील की है।