झांसी जीआरपी अनुभाग में कई प्रभारी के स्थानांतरण
झांसी। जीआरपी झांसी अनुभाग में इंस्पेक्टरों के स्थानांतरण कर दिए गए हैं। इसमें झांसी जीआरपी थाना प्रभारी पद पर पुलिस लाइन से विवेक कुमार श्रीवास्तव को प्रभार सौंपा गया है। वह गौतमबुद्ध नगर से स्थानांतरित होकर जीआरपी आए हैं। वहीं ललितपुर, महोबा जीआरपी थाना प्रभारी के भी स्थानांतरण किए गए है।
एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने झांसी जीआरपी प्रभारी पद पर तैनात रावेंद्र कुमार मिश्रा को महोबा थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि महोबा में तैनात प्रभारी निरीक्षक अजय भदौरिया को बांदा जीआरपी थाना में एसएसआई के पद पर भेजा गया है। झांसी जीआरपी थाना का नया प्रभार विवेक कुमार श्रीवास्तव को सौंपा गया है। ललितपुर जीआरपी थाना निरीक्षक योगेंद्र कुमार को एसएसआई जीआरपी थाना झांसी व पुलिस लाइन से दिनेश परिहार को ललितपुर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। मानिकपुर जीआरपी प्रभारी वीर सिंह को बांदा थाना प्रभारी व पुलिस लाइन में तैनात हरेंद्र कुमार को मानिकपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।














