• घरों से भागी किशोरी व किशोर प्लेटफार्म पर भटकते मिले


झांसी। घर परिवार में बच्चों को डांटना/मारपीट करना माता-पिता या नाते-रिश्तेदारों के लिए भारी पड़ रहा है। ब’चे ही नहीं किशोर आयु वर्ग के छोटी-छोटी बातों पर नाराज होकर घरों से पलायन कर माता-पिता के लिए परेशानी का कारण तो बन ही रहे हैं साथ ही अपने भविष्य को भी अंधेरे गर्त में ढकेल रहे हैं। आरपीएफ ने ऐसी ही एक किशोरी व एक लड़के को बरामद कर उन्हेें सकुशल घर पहुंचाने की व्यवस्था की।
दरअसल, आरपीएफ स्टेशन पोस्ट पर तैनात उप निरीक्षक अमित यादव, रविन्द्र सिंह राजावत व हमराह प्रधान आरक्षक रबेन्द्र सिंह प्लेटफ ार्म नम्बर 02 पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान प्लेटफार्म पर लगभग 17 वर्षीय लड़की अकेले संदिग्ध अवस्था में बैठी दिखाई दी। पूछताछ पर उसने बताया कि घर में झगड़ा होने पर वह नाराज होकर भाग कर आई है। उसने अपना नाम शबाना पुत्री रफ ीकनिवासी- ग्राम परताबल बाजार तिवारी टोला थाना समदेवरा जिला महाराजगंज उ0प्र0 बताया। इसके बाद उस लड़की को रेलवे चाइल्ड लाइन झांसी के सदस्य राखी यादव व स्वेता वर्मा को अग्रिम कार्यवाही हेतु उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत द्वारा सुपुर्द किया गया।
इसी प्रकार उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत हमराह आरक्षक पुनीत कुमार गुप्ता के साथ प्लेटफ ार्म नम्बर 01 पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान लगभग 14 वर्षीय लड़का अकेला बैठा दिखाई दिया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि माता-पिता के डांटने पर नाराज हो कर घर से भाग कर आया है। उसने अपना नाम विश्वनाथ पुत्र रामउजागर निवासी पुरेना बाजिद ब्लॉक श्रीगंज तहसील उतरौला जिला बलरामपुर बताया। इसके बाद उसे अग्रिम कार्यवाही हेतु रेलवे चाइल्ड लाइन झांसी के सदस्य ललित कुमार व आलोक कुमार को उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत द्वारा सुपुर्द किया गया।