झांसी। जायसवाल महिला क्लब द्वारा 7 मार्च को दोपहर 1 बजे से राजकीय संग्रहालय सभागार, झांसी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 25 के उपलक्ष्य में महिला समन्वय-सशक्तिकरण संगोष्ठी एवं विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी कर बदलाव को प्रेरित करने वाली लगभग 71 महिलाओं को “वीरांगना सम्मान” से सम्मानित किया जायेगा।
इस संगोष्ठी में झांसी जिले मे विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला प्रसाशनिक अधिकारी सहित समाजिक, आर्थिक, शिक्षा, कला एवं संस्कृति, राजनैतिक, मीडिया, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण संरक्षण, आदि विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी कर अपने भारत देश को उन्नति के शिखर तक पहुचांने में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम संयोजिका एवं प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल महिला क्लब उ.प्र. अन्जू अवधेश गुप्ता शिवहरे ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि संगोष्ठी की अध्यक्षता अनुपमा लोधी, (महिला आयोग सदस्य उ.प्र.), मुख्य अतिथि रमा निरंजन (विधान परिषद सदस्य-एम.एल.सी.), विशिष्ट अतिथि कमली सिंह पारीछा (विधायक प्रतिनिधि) सहित झांसी मे कार्यरत सभी विभागों की महिला प्रसाशनिक अधिकारी सम्मलित होंगीं।
उन्होंने बताया कि महिला समन्वय-सशक्तिकरण संगोष्ठी का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और सभ्यता को बरकरार रखने, उसके प्रति जागरुकता पैदा एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के विचार विमर्श के साथ-साथ भारतीय परिवार व्यवस्था, पर्यावरण, स्वावलंबन, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता, भारतीय स्त्री चिंतन, क्षेत्रीय महिलाओं की समस्या और समाधान एवं वर्तमान समय मे देश की प्रगति मे महिलाओ की भूमिका आदि विषयों पर महिलाओं को जागरूक करना है।
प्रेसवार्ता के दौरान कार्यक्रम सह संयोजिका कविता राय, डा करूणा राय, वन्दना जायसवाल, सुनीता शिवहरे, जायसवाल महिला क्लब की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा राय, जायसवाल महिला क्लब झांसी की अध्यक्ष सुरेखा जायसवाल, डा रेणू शिवहरे, शालिनी गुप्ता, ममता शिवहरे, जूली शिवहरे, नेहा राय आदि उपस्थित रहीं।