जायसवाल महिला क्लब द्वारा विविध क्षेत्रों से 91 बहनें वीरांगना सम्मान से सम्मानित
झांसी। जायसवाल महिला क्लब के तत्वाधान में राजकीय संग्रहालय सभागार में महिला समन्वय-सशक्तिकरण संगोष्ठी का आयोजन मुख्य अतिथि रमा निरंजन विधान परिषद सदस्य, विशिष्ट अतिथि कमली सिंह पारीछा (विधायक प्रतिनिधि), रोली गुप्ता- अपर नगर आयुक्त, डॉ निशी राय प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र भरारी फार्म, स्नेहा तिवारी – पुलिस उपाधीक्षक, किरण रावत महिला थानाध्यक्ष एवं शिवा राजे बुंदेला प्रांत मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विनिता शुक्ला, सुधा सिंह सोलंकी, रिमी राय, संगीता व्यास, करूणा सरावगी, अरूणा अग्रवाल, रूबी प्रसाद, शिल्पी वार्ष्णे, खुशबू राय, अंजली पुरोहित गुप्ता, कमलेश राय के आतिथि में, अनुपमा लोधी राज्य महिला आयोग सदस्य की अध्यक्षता में किया गया।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अंजू गुप्ता शिवहरे कार्यक्रम संयोजिका एवं प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल महिला क्लब उ.प्र. द्वारा अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति व सभ्यता एवं इसके प्रति जागरुकता, समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, विचार विमर्श के साथ-साथ भारतीय परिवार व्यवस्था, स्वावलंबन से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता, भारतीय स्त्री चिंतन एवं वर्तमान समय में देश की प्रगति में महिलाओं की भूमिका आदि विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने गृहणियों को बताया कि हम कैसे छोटे छोटे प्रयासों से घर के कचरे का उचित निस्तारण कर पर्यावरण संरक्षण मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं ।
मुख्य अतिथि रमा निरंजन ने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में काम कर रही बहनों के व्यापक स्वरूप और शक्ति के महत्व को समझाते हुए संगठित होकर नारीत्व की भारतीय अवधारणा के विमर्श को लेकर कहा कि भारतीय स्त्री धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को लेकर आने वाली पीढ़ी को संस्कारित करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं की क्षेत्रीय समस्याओं एवं समाधान पर अपने विचार व्यक्त किये।
अनुपमा लोधी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे कहा कि भारतीय स्त्री को धार्मिक आधार पर ही पूर्ण समानता प्राप्त है, पाश्चात्य संस्कृति के अनुसरण का युवा पीढ़ी और कुटुंब व्यवस्था में काफी दुष्परिणाम देखे जा रहे हैं, इसको लेकर चिंतन और मंथन करना है। इसी विषय को लेकर विभाग स्तर पर बड़े सम्मेलन की आवश्यकता महसूस हुई है जो आने वाले दिनों में करेंगे। संगोष्ठी में बहनों ने प्रतिभाग कर अपने अपने विचार रखे एवं महिला समन्वय एवं सशक्तिकरण मे सहयोग का संकल्प लिया।
इस दौरान विभिन्न सामाजिक गतिविधियों मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही बहन निशा श्रीवास, नैंसी प्रजापति, मालती वर्मा, हेमलता, अंजली कुशवाहा, दीपा अहिरवार, रेनू चौरसिया, सुनीता शर्मा, मिथलेश साहू , आशा साहू , कुसुम कैथवास, चंद्रमोहनी राय, साइमा खान, नेहा अग्रवाल, रजनी अहिरवार, संगीता जोशी, प्रतिमा ओझा , बबीता ओझा, सीमा रजक, सीमा चौबे, निशांत परवीन, सुनीता अहिरवार, राखी राय , कुसुम कलार, प्रिया गुप्ता , रिया गुप्ता, ब्रज लता मिश्र, रजनी आग्वेकर, कृष्णा , अनुष्का दीक्षित, डॉक्टर शारदा सिंह चौहान, कविता राजपूत, सुरभि निगम, कीर्ति जैन, हेमलता सोनी, शगुन, कमलेश राय, मंजू कुशवाहा, जसलीन कौर, सुमन द्विवेदी, संध्या पांचाल, सविता दुबे, मधु श्रीवास्तव, शीला देवी, नेहा राय, प्रीति , खुशबू कुशवाहा, चंचल शाक्या, पूजा चौकसे, सरिता सोनी, पुष्पा शिवहरे, मेघा जायसवाल, दीपिका आहूजा , अल्पना चतुर्वेदी , उषा शर्मा , राखी जैन , अलका गुप्ता, सीमा गुप्ता, मनीषा खानवलकर, नेहा अग्रवाल, कुसुम कैथवास, भूमिका सिंह, द्रौपदी सहित कुल 91 बहनों को वीरांगना सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम सह-संयोजिका कविता राय, डा करूणा राय, वंदना जायसवाल, सुनीता शिवहरे एवं जायसवाल महिला क्लब की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा राय, जिलाध्यक्ष सुरेखा राय, प्रियंका राय, तनुजा राय आदि ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया। संगोष्ठी का संचालन संयुक्त रूप से डा रेनू शिवहरे एवं कविता राय ने किया। अंत में अभार जायसवाल महिला क्लब की जिला संगठन मंत्री वंदना जायसवाल ने व्यक्त किया।