गिरोह में शामिल एक सिपाही समेत चार फरार, तलाश जारी
झांसी। गुरुवार को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिनर्वा पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर दिनदहाड़े गुजरात के ड्राई फूड व्यापारी के मुनीम का अपहरण कर 24.90 लाख रुपए लूट करने वाले सरगना सूर्यांश यादव सहित खाकी को दागदार करने वाले दो पुलिस कर्मी को उनके साथियों समेत थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही इस घटना में शामिल एक पुलिस कर्मी सहित चार आरोपी फरार चल रहे है। पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि गुजरात अहमदाबाद के रिंग रोड निवासी किशन दिलीप भाई पंचाल ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि मिनर्वा चौराहा के नजदीक चार पहिया गाड़ी सवार बदमाशों ने उसके व साथी के साथ मारपीट कर बैग में रखे 24.90 लाख रुपए लूट लिए और उन्हें गाड़ी में बैठा कर कानपुर हाईवे पर छोड़ कर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
थाना कोतवाली पुलिस ने तमाम सीसीटीवी फुटेज ओर सर्वेलेंस की मदद से आरोपियों तक पहुंच कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम मध्यप्रदेश के जिला दतिया के चिरूला निवासी गौरव यादव, खुशीपुरा कानपुर रोड थाना नवाबाद निवासी सूर्यांश यादव पुत्र बृजेंद्र यादव उर्फ चंदन यादव, प्रेमनगर के बल्लमपुर निवासी सुखवीर, नगरा के महावीरन पुरा निवासी सूरज सिंह, उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के जिला जालौन में तैनात जिला ललितपुर के जाखलौन निवासी राघवेंद्र राजपूत, मड़ावरा निवासी जिला जालौन पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मनोज बताया। वहीं घटनाक्रम में शामिल इनके भागे हुए साथी जिला जालौन के पुलिस लाइन में तैनात सिपाही नीरज राजपूत, प्रेमनगर नवाब कैफे के पास निवासी अंकित यादव, मध्यप्रदेश जिला सतना के संस्कार तेजवानी, नितिन तेजवानी बताए।
सूर्याश यादव द्वारा पूछताछ में बताया कि उसे आनलाइन सट्टा खेलने में लाखों का नुकसान हो गया था। नितिन तेजवानी व संस्कार तेजवानी निवासी सतना म०प्र० द्वारा आनलाइन सट्टा खिलवाया जाता है जिसमें जीतने पर हलावा के माध्यम से रुपया भिजवाता था तथा हारने पर रपया हवाला के माध्यम से ही ले जाता था। वह सट्टा में 24.90 लाख रुपया हार गया था। जिसे नितिन तेजवानी, संस्कार तेजवानी जबरदस्ती दबाब बनाकर रुपये लेना चाहता था इसी नुकसान के भरपायी करने के लिये उसने अपने मौसी के लडके अंकित यादव को लूटने हेतु उसके मित्र सुखबीर, सूरज सिंह के साथ योजना बनायी और अंकित यादव की पूर्व से आरक्षी राघवेन्द्र राजपूत तैनाती जालौन से सम्पर्क था उनको भी घटना कारित करने के लिये बुलाया गया और योजना के मुताबिक सुखबीर ने क्रेटा कार की व्यवस्था की तथा राघवेन्द्र राजपूत ने अपने 2 अन्य आरक्षी साथियों को जालौन से बुलावाया।
योजना के अनुसार 09 जुलाई को पैसा देने के लिये संस्कार तेजवानी को बोला की आपका पेमेन्ट तैयार है उठवा लीजिये। संस्कार तेजवानी का डीलर / दलाल किशन पाँचाल को पैसे के लिये भेजा। मैं इस मामले मे फंस न जाऊं इस लिये झांसी से बाहर चला गया और फोन द्वारा बात करके उसको अपने घर से सट्टे में हारे हुये 2490000 रुपया प्राप्त करा दिया तथा अपने साथियों व 03 पुलिस आरक्षियों की मदद से 09 जुलाई को छिनवा कर अंकित यादव के माध्यम से अपने पास रुपया वापस मंगा लिया ताकि उसको यह लगे कि रुपया किसी बदमाश द्वारा छीन लिया गया है।
बरामदगी का विवरण- 24,50,000/- रुपये (चौबीस लाख पचास हजार रुपये) व घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार जिसका नम्बर UP 93 CD 8450 को बरामद कर लिया।














