जीआरपी सीओ व इंस्पेक्टर ने भी लगाए पौधे


झांसी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान के अंतर्गत झांसी जीआरपी के निर्माणाधीन थाना परिसर में आज पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जीआरपी झांसी अनुभाग के पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव (आईपीएस) ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम में जीआरपी पुलिस उपाधीक्षक सलीम ख़ान, जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने भी पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगा कर उनका संरक्षण करना समय की आवश्यकता है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया।














