साहू-राठौर समाज का राजनीतिक चेतना सम्मेलन में युवाओं की भागीदारी पर दिया गया जोर

0
59

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय साहू, राठौर, तैलीक महासभा के तत्वावधान में राजनीतिक चेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास साहू मुख्य अतिथि तथा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रघुवर दास साहू ने समाज में एकता, संगठन और सामाजिक चेतना को समय की आवश्यकता बताया। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने साहू-राठौर समाज की राजनीतिक भागीदारी को और मजबूत करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद राम नारायण विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि संपूर्णानंद साहू ने कार्यक्रम संयोजक के रूप में आयोजन की जिम्मेदारी निभाई।

सम्मेलन में झांसी महानगर से भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम के सह-संयोजक अमित साहू अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुए। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश और समाज के विकास में युवाओं की सक्रिय राजनीतिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से ही उन्होंने जनसेवा का मार्ग चुना और बुंदेलखंड महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के बाद समाजसेवा के लिए उन्हें नई प्रेरणा मिली। जनता की सेवा को उन्होंने अपने जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य बताया।

सम्मेलन में झांसी से साहू समाज के जिला अध्यक्ष सचेंद्र साहू, पूर्व पार्षद आनंद साहू, भरत राठौर, सुनीता साहू, कुसुम साहू, नितिन साहू, ऋतिक साहू, मुदित साहू, नरेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here