Oplus_16908288

दो दर्जन से अधिक घायल, टैंकर सहित चालक रफूचक्कर 

झांसी। गुरुवार सुबह 11 बजे झांसी-ललितपुर हाईवे पर मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले की ओरछा तहसील के चकरपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमें सवार एक किशोरी की मौत व दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु गंभीर घायल हो गए। सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के जिला दतिया के भांडेर निवासी बताए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के जिला दतिया के भांडेर निवासी गांव के दो दर्जन से अधिक महिला, पुरुष, बच्चे ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर मध्यप्रदेश के शिवपुरी के अशोक नगर स्थित करीला माता मंदिर में रंग पंचमी पर लगने वाले मेले में शामिल होकर देवा माता मन्दिर होते हुए उन्नाव बालाजी मंदिर जा रहे थे। गुरुवार की दोपहर जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली बबीना थाना क्षेत्र के भेल से होकर झांसी की ओर आ रही थी तभी रास्ते में मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले की ओरछा तहसील के चकरपुर हाईवे पर श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 15 वर्षीय स्वाति कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। स्वाति सेतोल भांडेर की रहने वाली थी।

सूचना पर मध्यप्रदेश पुलिस के साथ झांसी पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। सभी गंभीर घायलों को घटना स्थल से तीन एम्बुलेंस की मदद से तत्काल उपचार हेतु झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान किशोरी स्वाति की मौत हो गई। बाकी अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। घटना के बाद कंटेनर लेकर चालक फरार हो गया।

हादसे में घायलों की सूची 

इस हादसे में घायल – अरविंद कुशवाहा उम्र 26 साल निवासी उनाव बालाजी, नेहा कुशवाहा उम्र 23 साल निवासी उनाव बालाजी, कल्लू कुशवाहा उम्र 42 साल निवासी उनाव बालाजी, विकास कुशवाहा उम्र 35 साल निवासी उनाव बालाजी, कालीचरण कुशवाहा उम्र 50 साल निवासी उनाव बालाजी, जसवंत तिवारी उम्र 58 साल निवासी उनाव बालाजी, रामस्वरूप अहिरवार उम्र 60 साल निवासी उनाव बालाजी, कुसमा अहिरवार उम्र 55 साल निवासी उनाव बालाजी, रामेश्वर कुशवाहा उम्र 35 साल निवासी उनाव बालाजी, प्रियंका कुशवाहा उम्र 20 साल निवासी उनाव बालाजी, सौरभ कुशवाहा उम्र 15 साल निवासी उनाव बालाजी, वर्षा कुशवाहा उम्र 25 साल निवासी उनाव बालाजी, साधना कुशवाहा उम्र 45 साल निवासी उनाव बालाजी, रवींन्द्र कुशवाहा उम्र 17 साल निवासी उनाव बालाजी, अरविंद कुशवाहा उम्र 45 साल निवासी उनाव बालाजी, भगवानदास कुशवाहा उम्र 39 साल निवासी पहाड़ी रावत, देव सिंह अहिरवार उम्र 62 साल निवासी उनाव बालाजी, कुसमा कुशवाहा उम्र 30 साल निवासी उनाव बालाजी, रामसेवक कुशवाहा उम्र 45 साल निवासी उनाव बालाजी, अंकुश कुशवाहा उम्र 10 साल निवासी उनाव बालाजी, कमलेश कुशवाहा उम्र 26 साल निवासी उनाव बालाजी, बादाम कुशवाहा निवासी धमना सरसई।