Oplus_16908288

जगह-जगह हुआ स्वागत सत्कार

झांसी। भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती पर जिला साहू समाज के तत्वावधान में नगर में विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में साहू समाज की महिला व पुरुषों ने भाग लिया।

Oplus_16908288

जिला साहू समाज के तत्वावधान में शोभा यात्रा जिला अध्यक्ष सचेन्द्र साहू एड व भाजपा के जिला महामंत्री सुमित साहू के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर के पीछे पिछोर रोड बड़ागांव गेट बाहर से प्रारंभ होकर शोभा यात्रा श्रीराम जानकी मंदिर साहू समाज, बड़ा बाजार, सुभाष गंज, तलैया मोहल्ला, रानी महल, सिंधी चौराहा, मानिक चौक, मालिनों का चौराहा होते हुए श्रीराम जानकी मंदिर साहू समाज पर विसर्जित हुई।

Oplus_16908288

शोभा यात्रा में साहू समाज का मंदिर, भक्त शिरोमणि कर्मा देवी व भगवान श्रीकृष्ण का बाल स्वरूप रथ पर चल रहा था। शोभा यात्रा के आगे आगे मंगल कलश लेकर महिलाएं चल रही थीं। शोभा यात्रा के विसर्जन पर मंदिर में प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर भामाशाह राकेश साहू, पूर्व भामाशाह जेपी साहू, बाल स्वरूप साहू, पूर्व विधायक कैलाश साहू, हरभजन साहू, प्रेमनारायण साहू, आनंद साहू, उप सभापति प्रियंका साहू, सुनीता साहू, कुसुम साहू, सुमन साहू, जिला महामंत्री राहुल साहू, कोषाध्यक्ष अभिषेक साहू, रामपाल मोदी, बृजकिशोर साहू, धनीराम साहू, रामचंद्र साहू, सतीश साहू, सचिन साहू, दीपेश साहू, राधे साहू, प्रभु दयाल साहू, मुदित साहू, जगदीश साहू, अशोक साहू कपड़ा वाले, नरेश साहू ठेकेदार, आकाश साहू, प्रहलाद साहू, विकास साहू कोटिया, ऋषि साहू, रोहित साहू, धीरज साहू, धर्मेंद्र साहू चीकू, नीरज साहू, अनिल साहू, गोल्डी साहू, धर्मवीर साहू आदि समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।

Oplus_16908288

इसके पूर्व सिविल लाइंस में कर्मा चौक पर भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की प्रतिमा पर साहू समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।