झांसी। थाना जीआरपी झांसी, आरपीएफ झांसी, क्राईम विंग झा़सी की संयुक्त टीम द्वारा 16 जुलाई को रेलवे स्टेशन झांसी से चित्रा चौराहा की ओर जाने वाली सड़क के फुटपाथ से पिट्टू बैग लादे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके बैग से 14 बोतल फुल हरियाणा व चंडीगढ मार्का अंग्रेजी नाजायज शराब बरामद हुई।
पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में ट्रेनों/प्लेटफार्मों पर नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी सलीम खान के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी झांसी विवेक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना जीआरपी झांसी, आरपीएफ झांसी, क्राईम विंग झा़सी की संयुक्त टीम द्वारा 16 जुलाई को रेलवे स्टेशन झांसी से चित्रा चौराहा की ओर जाने वाली सड़क के फुटपाथ से चित्रा चौराहा की ओर से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी लेने पर उसके पिड्डू बैग में 14 बोतल फुल हरियाणा व चंडीगढ मार्का अंग्रेजी नाजायज शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रानू वर्मा उर्फ हेमन्त कुमार पुत्र जमुना प्रसाद वर्मा निवासी नई बस्ती कटेरा हवेली के पास थाना कोतवाली झांसी बताया गया। उसके विरुद्ध जीआरपी थाना में 63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली थाना टीम-
झांसी जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव, उ0नि0 अजय कुमार, हे0का0 वीर विक्रम व हे0का0 शशीकान्त शामिल रहे।














