लोजपा की झांसी जिलाध्यक्ष ममता गोस्वामी, जिला प्रभारी रामनरेश बने

झांसी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) के प्रदेश महासचिव तथा झांसी मंडल के प्रभारी गणेश दत्त गिरी ने बताया कि उनका संगठन एनडीए के गठबंधन में शामिल है। वह समाजवादी लोहिया की विचारधारा से जुड़े हैं। 2027 में वह पूरे दमखम से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे। उन्होंने दावा किया की झांसी में नए जिला अध्यक्ष बनने के बाद 10 दिन के अंदर कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा और उसके साथ ही संगठन तेजी के साथ काम करना शुरू कर देगा। संगठन से जन जन से जोड़ने के लिए प्रयासों में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। श्री गिरी झांसी में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की संस्तुति पर ममता गोस्वामी को झांसी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि ममता गोस्वामी ओर पार्टी के सभी पदाधिकारी एक एक कार्यकर्ता पार्टी का जनाधार बढ़ाएंगे, कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगे। दस दिन में पार्टी का विस्तार होगा। उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उनकी पार्टी भाजपा की विचार धारा से अलग है। वह राम मनोहर लोहिया की विचार धारा पर कार्य करने वाले है, लेकिन भाजपा के साथ उनकी पार्टी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी को लोक जन शक्ति पार्टी पूरी दम खम से जीता कर भाजपा की सरकार बनाएगी। उन्होंने लोहिया की विचार धारा के सवाल पर कहा कि वह लोहिया जी की विचार धारा को मानते है न कि समाजवादी पार्टी की विचार धारा को मानते है।

इस दौरान नई जिलाध्यक्ष ममता गोस्वामी ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद का दायित्व दिया है। इसे वह अच्छी तरह से निर्वहन करते हुए पार्टी को झांसी महानगर ओर जिले में मजबूत करेंगी। प्रेस वार्ता के दौरान प्रमोद वर्मा झांसी मंडल प्रभारी, पुरुषोत्तम सक्सेना राष्ट्रीय युवा महासचिव, अजीत सिंह प्रदेश सचिव, रामनरेश वर्मा झांसी मंडल प्रभारी, नेहा चौबे जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, गुलाब सिंह यादव वरिष्ठ नेता, संतराम मास्टर जिला प्रवक्ता, बृजेंद्र सिंह वरिष्ठ नेता, संदीप गोस्वामी गोस्वामी महासभा, संजू गोस्वामी आदि कार्यकर्ता वह पदाधिकारी उपस्थित रहे।