झांसी मेडिकल कॉलेज में संविदा सफाई कर्मियों ने की हड़ताल

0
31
Oplus_16908288

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को संविदा सफाई कर्मियों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल कर दी। सुबह लगभग 10 बजे सभी कैंपस के गेट नंबर-1 के पास एकत्र हो गए और कार्य का बहिष्कार कर दिया। सभी ने नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।

कर्मचारियों का कहना है- सरकार ने एक अप्रैल से नई न्यूनतम मजदूरी लागू कर दी। फिर भी उनकी कंपनी वेतन नहीं बढ़ा रही है। अभी भी उन्हें 8500 रुपए सैलेरी दी जा रही है। इससे घर का खर्चा नहीं चल पा रहा है। कंपनी बार-बार झूठे आश्वासन दे रही है। परेशान होकर आज हड़ताल पर जाना पड़ा। कंपनी ने लगभग 9 महीने से पीएफ भी जमा नहीं कराया। यहां कंपनी अपनी मनमानी कर रही है।

उनकी मांग है कि सैलेरी में बढ़ाकर दी जाए, कंपनी द्वारा 9 महीने का पीएफ रोका गया है उसे भी जमा कराया जाए। आज हम लोगों ने कार्य बहिष्कार किया है। अपने अधिकारियों को अवगत करा दिया है। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा गईं।

बातचीत कर समस्या का समाधान किया जाएगा

CMS डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि संविदा सफाई कर्मियों और कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की गई है। उनकी जो समस्याएं हैं, उनका समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here