“अखण्ड बुंदेलखंड राज्य से कम स्वीकार नहीं”

0
46

नये राज्यों के गठन के लिए संसद के साथ विधान सभाओं का भी डीलिमिटेशन किया जाये

झांसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय के नेतृत्व में गाँधी पार्क से जुलूस के रूप में मोर्चा के योद्धा “कसम राम की खाते है, बुंदेलखंड राज्य बनवायेंगे एवं बुंदेलखंड तो लेंगे लेंगे, जैसे दोगे वैसे लेंगे आदि नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहाँ प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेंट किया गया।

ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा अपने बारह साल के कार्यों को जनता तक पहुँचाने का कार्य करवाया जा रहा है, अपने बारह साल के कार्यों के बखान के साथ ही एक और मुद्दे को और जुड़वाँने का कार्य किया जाये कि रामराजा सरकार को साक्षी मानकर बुन्देली जनता से तीन साल के भीतर बुंदेलखंड राज्य बनवा देने का झूठा वादा कर लोगों से कपट और बर्गला कर सभी सीट्स जीतने का कार्य किया था ।

बुंदेलियों की प्रबल मांग है कि झाँसी, सागर, बाँदा, छतरपुर, जालौन, दमोह, हमीरपुर, टीकमगढ़, महोबा, दतिया, चित्रकूट, निवाड़ी जनपदों के साथ लहार, गोहांड, करेरा, पिछोर, चंदेरी, गंज बासोदा, कटनी, चित्रकूट सभी मध्य प्रदेश की तहसीलें जोड़ कर अखण्ड बुंदेलखंड राज्य से कम स्वीकार नहीं किया जायेगा।

सांसदीय क्षेत्रों के डीलिमिटेशन के साथ देश की समस्त विधान सभाओं का डीलिमिटेशन करवाया जाये जिससे छोटे राज्यों के गठन का मार्ग प्रशस्त हो जाये।

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के विधायकों ने जब राज्य निर्माण की की मांग उठाई तो प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विधायकों से ऐसा नहीं करने की हिदायत दी एवं उप मुख्यमंत्री ने झाँसी में राज्य निर्माण की बात नकार दी जिससे डर कर क्षेत्र के सांसद एवं विधायकों ने राज्य निर्माण का विरोध करना शुरू कर दिया है, इससे यह सन्देश जनता में गया हैं कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए सत्ता दल की कथनी और करनी में अंतर है।
बुंदेलखंड राज्य निर्माण शीघ्र नहीं किया गया तो बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा बुन्देली जनता को पुनः राम कौ कौल चढ़ाकर आगामी चुनावों में विधायकों व सांसदों को हराने का कार्य करेगा।

ज्ञापन देने वालों में मोर्चा प्रवक्ता रघुराज शर्मा, रजनीश श्रीवास्तव, प्रदीप नाथ झा, हनीफ खान, प्रदीप गुर्जर, बृजेश राय, नरेश वर्मा, प्रेम सपेरा, अभिषेक तिवारी, अरूण रायकवार, विजय रायकवार, शंकर रायकवार, प्रभूदयाल कुशवाहा, कुलवंत सिंह खालसा, धनश्याम गौतम, जिला अध्यक्ष अनिल कश्यप, राजेश लोहिया, मु. शफ़ीक़, महिला मोर्चा से शाहजहां बेगम, कुंती राय, शवनम आरा खान, ममता देवी, शाईदा बेगम, राधा वर्मा, रजनी वर्मा, मुन्नी देवी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here