झांसी। मनस्विनी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के चलते वृक्षारोपण का बृहद रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता तथा अध्यक्ष रजनी सेठ की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पपीता पीपल नीम और जामुन के पेड़ लगाए गए।
इस दौरान चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने कहा कि पेड़ लगाना एक दिन का काम नहीं है इसे हमें आदत बनानी होगी क्योंकि आज हमने जो पौधा लगाया है कल यही हमें छाया और फल भी देगा क्योंकि एक पेड़ सौ बेटों के समान है।पेड़ हमें सिर्फ ऑक्सीजन ही नहीं देते बल्कि भू-जल स्तर को भी बनाए रखते हैं। लेकिन सबसे बेहतर बात तभी है कि हम जो भी पेड़ लगाए उनकी उचित देखभाल भी सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में मनस्विनी की सभी सदस्यों ने जोर-शोर से भाग लिया। कार्यक्रम संयोजिका प्रियंका सेठ ने कार्यक्रम उपरांत सभी को एक-एक पौधा भेंट स्वरूप दिया, जिसे सभी अपने-अपने घरों में गमले में लगाकर बड़ा कर सकती हैं और फिर उसे जमीन में लगा सकते हैं।
कार्यक्रम में चार्ट अध्यक्ष रजनी गुप्ता अध्यक्ष रजनी सेठ सचिन निधि नगरिया कोषाध्यक्ष संयोगिता सेन पूर्व अध्यक्ष रजनी वर्मा व कल्पना सेठ राम श्री गुप्ता दिव्या गुप्ता शशि सरावगी मोनिका गुप्ता रचना सोनी आकांक्षा मलैया दुर्गा गुप्ता नीलम गुप्ता रेनू शुक्ला अर्चना गुप्ता पल्लवी चतुर्वेदी सोनम गुप्ता कल्पना सेठ रीमा गुप्ता कुसुम साहू आयुषी गुप्ता प्रियंका सेठ शकुन गुप्ता मीनू चावला शिवांगी सेठ प्रियंका सराओगी इत्यादि शामिल हुए। अंत में सचिव निधि नगरिया तथा कार्यक्रम संयोजिका प्रियंका सेठ ने सभी का आभार व्यक्त किया।














