राजस्थान का बदमाश झांसी पुलिस की गोली का शिकार

0
46

घबरा कर साथी ने किया सरेंडर, एन आई आर के घर चोरी का माल बरामद 

झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देर रात बबीना थाना पुलिस व स्वाट की गोपालपुरा रोड खैलार नहर के किनारे थाना क्षेत्र बबीना में चेकिंग के दौरान संदिग्धों से हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से राजस्थान का एक बदमाश लंगड़ा हो गया। वही उसके साथी ने पुलिस टीम के सामने सरेंडर कर दिया।

पुलिस टीम ने इनके कब्जे से तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस सहित आरा मशीन स्थित शिव कॉलोनी से चोरी के सोने – चांदी के जेवरात और नकदी बरामद कर ली है। देर रात हुई मुठभेड़ की सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल बदमाश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, 29/30 जून की रात बी एच ई एल आरा मशीन स्थित शिव कॉलोनी सिमरावारी क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर खुलासा करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अपराधियों के खिलाफ देर रात चलाए गए अभियान के तहत बबीना थाना प्रभारी निरीक्षक अपनी पुलिस टीम व स्वाट के साथ गश्त कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि दो संदिग्ध बदमाश जंगल में छिपे हुए है।

मुखबिर की सूचना पर गोपालपुरा रोड खैलार नहर के किनारे थाना क्षेत्र बबीना में चेकिंग के दौरान पहुंची पुलिस को घेराबंदी करते देख संदिग्धों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया और भागने लगे। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए हवाई फायरिंग की। जिसमे पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी और वह घायल हो कर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं बदमाश के दूसरे साथी ने घबरा पुलिस के समाने समर्पण कर दिया। पूछताछ में घायल अपराधी ने अपना नाम राजस्थान के धौलपुर निवासी कदीर खान गुलशेर तथा उसके साथी ने अपना नाम उरई निवासी रियासत अल मोहम्मद बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा, दो खाका कारतूस, सहित सोने चांदी के जेवरात ओर 3350 रुपए की नकदी बरामद की। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने पुलिस को बताया कि यह बरामद जेवरात ओर नकदी उन्होंने 39/30 जून की रात बी एच ई एल सिमरावारी में एक सूने घर से चोरी किए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

‌गौरतलब है कि बबीना थाना क्षेत्र के बी एच ई एल आरा मशीन स्थित शिव कॉलोनी निवासी अशोक कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया था कि उसके पड़ोस में साढू बीके रतनम का मकान है। वह विदेश बहरीन में जॉब करते हैं, जबकि अशोक घर की देखरेख करता हूं। 2 जुलाई को नौकरानी सफाई के लिए घर पहुंची तो मैन गेट का ताला टूटा हुआ था।

फोन करने अशोक मौके पर पहुंच गए। कमरे के अंदर अलमारी खुली पड़ी थी। उसमें रखे गहने और 10 हजार रुपए चोरी हो गए। इससे पहले नौकरानी 29 जून को सफाई करने के लिए आई थी। चोरी 29 जून से 2 जुलाई के बीच में हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here