झांसी। मनस्विनी संस्था के तत्वावधान में बैसाखी पर विशेष कार्यक्रम चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंजाबी थीम में सभी सदस्यों ने अपनी अपनी परफॉर्मेंस दी। इस दौरान विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं में राशि गुप्ता, रजनी गुप्ता, दिव्या गुप्ता, कुसुम साहू, आयुषी गुप्ता इत्यादि विनर रहे। कार्यक्रम संयोजिका रीमा गुप्ता ने सभी को पुरस्कारों के साथ उपहार भेंट किये।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रजनी गुप्ता ने कहा कि फसल कटाई पर मनाया जाने वाला यह त्यौहार मूल रूप से सिखों के नये साल का प्रतीक है। आज के दिन मिठाई वितरण तथा आतिशबाजी इत्यादि किया जाता है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, निधि नगरिया, संयोगिता सेन, रीमा गुप्ता, रजनी वर्मा, मीनू चावला, राम श्री गुप्ता, प्रियंका सेठ, आयुषी गुप्ता, रजनी सेठ, दिव्या गुप्ता, शिवांगी सेठ, कुसुम साहू, रचना सोनी, नीलम गुप्ता, राशि गुप्ता, पल्लवी चतुर्वेदी इत्यादि शामिल हुए। अंत में सचिव निधि नगरिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।