झांसी। उमरे के झांसी मंडल के नये वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. जितेन्द्र कुमार द्वारा आज अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्हें इस पद पर विपिन कुमार सिंह के स्थानांतरण होने पर भेजा गया है।
डॉ. जितेन्द्र कुमार वर्ष 2009 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी हैं। भारतीय रेल में इनकी सेवा का प्रारम्भ पूर्व तटीय रेलवे के खुर्दा रोड जंक्शन से क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में हुआ तदुपरांत इनके द्वारा सहायक वाणिज्य प्रबंधक,मंडल परिचालन प्रबंधक, मंडल यातायात प्रबंधक तथा उप मुख्य यातायात प्रबंधक के पद पर सेवायें प्रदान की गयीं। झांसी मंडल में आने से पूर्व डॉ. जीतेन्द्र कुमार स्टेशन निदेशक कानपुर के पद पर कार्यरत थे।
इसी तरह से विपिन कुमार सिंह पूर्व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा आज वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी झांसी मंडल का पदभार ग्रहण कर लिया गया है।