साहू समाज ने झांसी में मां कर्मा धाम के लिए 2 एकड़ जमीन मांगी

0
90

झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार से जिला साहू समाज ने झांसी में मां कर्मा धाम के लिए दो एकड़ जमीन की मांग की है। इस संबंध में झांसी आए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।

जिला साहू समाज का प्रतिनिधि मंडल ने निवर्तमान जिला महामंत्री भाजपा अमित साहू के नेतृत्व में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भेंट कर झांसी में मां कर्मा धाम के निर्माण हेतु 2 एकड़ भूमि आवंटित करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

मंत्री ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष साहू समाज सचिन साहू, जिला महामंत्री अविनाश साहू , व्यापारी नेता संतोष साहू, सतीश साहू, गुरुप्रसाद साहू, मुदित साहू, विकास साहू , कमलेश साहू आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here