झांसी। आरपीएफ स्टेशन पोस्ट पर आज उपस्थित हुए यात्री वीर सिंह पाल पुत्र अमल सिंह पाल निवासी सीताराम पेठ तान्दूर तेलंगाना ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद से झांसी की यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान झांसी स्टेशन पर उसका पुत्र मनीष पाल (04 बर्ष) कहीं खो गया है। इस सूचना पर रेसुब पोस्ट से सहायक उप निरीक्षक हरपाल सिंह यादव हमराह स्टाफ के साथ स्टेशन पहुंचे और सीसी टीवी की मदद से प्लेटफ ार्म नम्बर 04 दिल्ली एण्ड पर उसका पुत्र मनीष पाल मिल गया। इस लड़के को सुपुर्दगी के सम्बन्ध में पोस्ट पर लाया गया। पोस्ट पर प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर कर लड़के को उसके पिता वीर सिंह पाल को सहायक उप निरीक्षक हरपाल सिंह यादव द्वारा सुपुर्द किया गया।