झांसी। यात्रियों एवं यात्रियों के सामान की सुरक्षा के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया एवं ट्रेनों में अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी, चोरी की घटनाओं के रोकथाम व बरामदगी की तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी झाँसी के नेतृत्व में थाना जीआरपी झांसी पुलिस टीम द्वारा 18 जुलाई को कार्यालय वरिष्ठ विद्युत खण्ड अभियन्ता उ०म०रे० झांसी के पास से सूरज अनुरागी पुत्र शिवराम अनुरागी निवासी परासर थाना राठ जिला हमीरपुर उ0प्र0 को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से चोरी गया यात्री का एक मोबाईल फोन पोको रंग नीला बरामद हुआ। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 15,000 रू0 है। इस फोन चोरी का मुकदमा जीआरपी थाने में दर्ज है।
पूछताछ आरोपी ने बताया कि वह अपनी जरुरतों की पूर्ती के लिए ट्रेन व प्लेटफार्म पर चोरी करता है। उसने करीब 7..8 महीने पहले झांसी रेलवे स्टेशन पर एक यात्री का पिट्ठ बैग चोरी किया था जिसमें यह फोन और कुछ डाक्यूमेन्टस व नगदी 700 रु० थे। मोबाइल फोन व रुपए को अपने पास रख लिया था और डाक्यूमेन्टस को उसी बैग में रख कर चलती ट्रेन से फेंक दिया था। आज मुझे पैसे की जरूरत थी तो यह मोबाइल फोन बेचने और फोन चोरी करने आया था कि पकड़ा गया। अभियुक्त से अन्य रेलवे स्टेशन झाँसी क्षेत्र मे हुई अन्य चोरियो के बारे में पूंछा तो कुछ नही बताया।














