अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जयंती पर झांसी में ‘युवनाद सम्मान’ व सांस्कृतिक संध्या

0
61

ओरछा/झाँसी। अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती के अवसर पर 23 जुलाई (गुरुवार) को सायं 5:00 बजे दीनदयाल सभागार, झांसी में श्रद्धांजलि सभा, ‘युवनाद सम्मान’ समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद स्मारक समिति, ओरछा द्वारा किया जा रहा है।

इस अवसर पर बुंदेलखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपरा एवं वीरता की गाथाओं पर आधारित विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति “धन्य-धन्य बुंदेल धरा” आकर्षण का केंद्र रहेगी। साथ ही समाज, साहित्य, शिक्षा, संस्कृति एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को “युवनाद सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन के संयोजक कवि सुमित ओरछा (सचिव, अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद स्मारक समिति, ओरछा) ने बताया कि अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस, त्याग और स्वाभिमान की अनुपम मिसाल है। उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस आयोजन का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने सभी राष्ट्रभक्तों, साहित्यकारों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, युवाओं एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा आयोजन को सफल एवं प्रेरणादायी बनाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here