झांसी। मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव डॉ अवधेश प्रताप सिंह ने कहा की संघर्ष सेवा समिति के सेवा कार्यों की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। समिति के संस्थापक डॉ संदीप मानवता की सेवा का जो पुण्य कर्म कर रहे हैं वह अनुकरणीय है। जो कार्य प्रशासन को करना चाहिए वह कार्य डॉक्टर संदीप कर रहे हैं समाजसेवी कार्यो के लिए डॉक्टर संदीप को कई जगह सम्मानित किया गया है इसके लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूँ और आशा करता हूँ, डॉ० संदीप इसी तरह अपने सेवा कार्यों को आगे बढ़ते रहें।

प्रमुख सचिव डॉ सिंह ने झांसी में संघर्ष सेवा समिति के कार्यालय में यह बात कही। उन्होंने संघर्ष सेवा समिति की पूरी टीम से मुलाकात की और इस प्रकार के सेवा कार्यों को निश्चित रूप से प्रोत्साहन देने की जरूरत पर बल दिया। संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर डॉ संदीप ने प्रमुख सचिव को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात डॉ अवधेश प्रताप सिंह ने समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों से बातचीत की साथ ही संघर्ष सेवा समिति का कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया।

इस अवसर पर अरविंद कुमार उपाध्याय (जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास), मुन्नालाल गौड़ (तहसीलदार दतिया), देवेंद्र सेन, छत्रपाल राजपूत, अतुल यादव, जगदीश, आनंद चौहान, सतनाम सिंह काके, रिजवान, मास्टर मुन्नालाल, सुशांत गुप्ता, संदीप नामदेव, महेंद्र रायकवार, रेखा विश्वकर्मा, नीलू रायकवार, दीक्षा साहू, बसंत गुप्ता, भूपेंद्र यादव, आशीष विश्वकर्मा, अरुण पांचाल, आनंद चौहान, प्रमेंद्र सिंह, भगवान दास, मीना मसीह, अनूप खरे, के.के. दुबे आदि उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि संघर्ष सेवा समिति के सेवा कार्यों को देखते हुए लगातार विशिष्ट जन कार्यालय आकर संघर्ष सेवा समिति के सेवा कार्यों का अवलोकन करते हैं। जिससे संगठन का विस्तार तो होता ही है साथ ही असहायों और पीड़ितों की सहायता करने में भी सहयोग प्राप्त होता है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव डॉक्टर अवधेश प्रताप सिंह का आगमन हुआ।