झांसी। उत्तर मध्य रेल भारत स्काउट एवं गाइड झांसी मंडल द्वितीय ग्रुप के सदस्यों ने 18 मई से 24 मई तक रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों को निःशुल्क शीतल जल पिलाया और आज पर्यावरण के प्रति जागरूकता रैली के लिए प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील रैली के माध्यम से की।
ग्रुप के जल सेवा समापन कार्यकम में ग्रुप लीडर बी के उपाध्याय, स्काउट मास्टर सिद्धार्थ सहारिया, स्काउट मास्टर फिरोज खान, शादाब हुसैन, अजय प्रताप सिंह, रवीश शर्मा, नीरज वर्मा, शेख लतीफ गाइडर्स नंदिनी माहौर, रेशमा, अनीता वर्मा रोवर्स आमिर खान, रोहित शर्मा, प्रभात कुशवाहा,साथ ही ग्रुप के स्काउट गाइड रोवर रेंजर आदि उपस्थित रहे।।