पार्षद द्वारा नजूल की भूमि पर निर्मित 60 आवास भवनों को फ्री होल्ड कराने की मांग

0
18
Oplus_16908288

झांसी। नगर निगम के वार्ड नंबर 55 के पार्षद सुनील नैनवानी ने नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर उनके वार्ड क्षेत्र में स्थित नजूल की भूमि पर बने साठ आवासीय भवन को फ्री होल्ड कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।

वार्ड नंबर 55 के पार्षद सुनील नैनवानी ने झांसी आए नगर विकास मंत्री एके शर्मा को ज्ञापन देते हुए बताया कि उनके वार्ड में स्थित स्टेड बैंक मोहल्ला में नजूल की भूमि है। इस भूमि पर कई वर्षों से साठ आवास बने है, और परिवार उनमें रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद के मकान मालिक न होने पर मानचित्र स्वीकृत, बैंक से ऋण, सहित कई शासकीय कार्य नहीं करवा पाते हैं। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से 60 मकानों को फ्री होल्ड कराने और मकान का स्वामित्व बनाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here