एरच के डिफेंस कॉरिडोर में हाईटेंशन लाइन के करंट से 5 मजदूर झुलसे, एक की मौत

0
56

झांसी। जिले के एरच के डिफेंस कॉरिडोर में बन रहे गेट की पुताई के लिए ट्रॉली में लोहे की लम्बी सीढ़ी ले जाई जा रही थी। इसी दौरान सीढ़ी ऊपर से निकले हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे उसे ले जा रहे पांच मजदूर झुलस गए। इनमें से एक की मौत हो गई।

उल्दन थाना इलाके के दरबटयाऊ निवासी संजय (32), कल्लू यादव (25), किशन कांत (19), मलखान (25) और अन्नू (19)

एरच के डिफेंस कॉरिडोर में बन रहे गेट की पुताई का काम ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। शुक्रवार को पुताई के लिए मजदूर उल्दन थाना इलाके के दरबटयाऊ निवासी संजय (32), कल्लू यादव (25), किशन कांत (19), मलखान (25) और अन्नू (19) लोहे की लम्बी सीढ़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में रख कर ले जा रहे थे। सीढ़ी की ऊंचाई काफी थी और वह ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के संपर्क में आ गई, जिससे पांचों मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। आनन-फानन में विद्युत लाइन को बंद करा कर सभी झुलसे हुए मजदूरों को स्थानीय अस्पताल में लाया गया। यहां से सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान झुलसे हुए मजदूर संजय पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम दरबटयाऊ की मौत हो गई। बाकी का इलाज जारी है। उधर, सूचना पर मौके पर पहुंची एरच थाने की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया गया है कि डिफेंस कॉरिडोर में पुताई का ठेका मृतक के मामा बृजेंद्र कुमार के पास है। उसी की देखरेख में सभी मजदूर काम कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here