वंदे भारत ट्रेन मारपीट मामला: विधायक पर उठाए सवाल, बोले गुण्डा है 

योगी के बुलडोजर का विरोध करने वाले प्रदेश अध्यक्ष को बुलडोजर से फ़ूल वर्षा पसंद आई 

झांसी। भले ही कांग्रेसी नेता योगी – मोदी को कितना ही कोसें और उनकी आलोचना करें, किंतु उनकी नीति रीति को अपनाने से गुरेज नहीं करते। इसका उदाहरण रविवार को आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जब झांसी पहुंचे तो उनका स्वागत कार्यकर्ताओं ने योगी के उसी बुलडोजर से फूल बरसा कर किया गया जिसकी हमेशा से कांग्रेसी मुखालफत करते रहे हैं। स्वयं प्रदेश अध्यक्ष भी इसमें पीछे नहीं रहे। झांसी में उन्हें इस बुलडोजर से स्वागत में कोई बुराई नजर नहीं आई।

अजय राय ने वंदे भारत ट्रेन में यात्री के साथ हुई मारपीट के लेकर झांसी के बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा पर निशाना साधा. झांसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बबीना विधायक को गुंडा बताया और योगी सरकार को गुंडों की सरकार की उपाधि दी।

अजय राय ने बबीना विधायक राजीव सिंह को गुंडा कहा. (Photo Credit- ETV Bharat)
दो दिन पहले बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा और उनके समर्थकों पर वंदे भारत में सीट बदलने को लेकर हुए विवाद पर यात्री को पीटने का आरोप लगा था. इस मामले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी बबीना विधायक पर निशान साधा.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को वह बुंदेलखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने झांसी पहुंचे। अजय राय का स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं बुलडोजर से फूल बरसाकर किया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने बबीना विधायक और योगी सरकार पर निशाना साधा। अजय राय ने आते ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और भाजपा पर तीखे हमले किए।

कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि जब बीजेपी विधायक के गुर्गे वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों से मारपीट कर रहे हैं, तो क्या इस विधायक ने झांसी में जमीनें नहीं हड़पी होंगी। अब जनता पूछ रही है कि विधायक के घर पर कब योगी का बुलडोजर चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार में गुंडई चरम पर है। ट्रेन में गुंडा विधायक यात्रियों को अपने गुंडों से पिटवा रहा हैं। बीजेपी विधायक सरेआम गुंडागर्दी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ये सरकार गुंडों की सरकार है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था बदहाल है और आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। ट्रेन की वारदात से जान सकते हैं कि इस तरह के विधायक झांसी के जनता के साथ क्या करते होंगे। सीट बदलने के लिए आप यात्री अनुरोध कर सकते हैं उसको मारना पीटना अच्छे लोगों की निशानी नहीं है। झांसी की जनता को अगर ऐसे लोगों और ऐसे लोगों की सरकार से छुटकारा पाना है, तो हमारे नेता राहुल गांधी के हाथ मजबूत करिए।

उन्होंने कहा, एक तरफ फर्जी एनकाउंटर की बाढ़ आई हुई है वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी पार्टी के विधायक आम नागरिकों से मारपीट कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था की सच्चाई खुद बयां हो रही है। आम लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है।