Oplus_16908288

सावन के प्रथम सोमवार को महादेव मंदिरों पर उमड़ी शिव भक्तों की भीड़ 

झांसी । 14 जुलाई सावन के प्रथम सोमवार को राष्ट्रभक्त संगठन ने केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अरजरिया के नेतृत्व में विधि विधान से रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके तहत कसाई मंडी रतन का बाग के मंदिर में छोटू कुशवाहा और उमेश कुशवाहा के संयोजन में मडिया महादेव पर अर्पित शर्मा और अर्जुन के संयोजन में भक्ति भाव से रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके साथ ही सावन के प्रथम सोमवार को निकल जाने वाली यात्रा प्रशासन से वार्ता अनुसार अब तृतीया सोमवार 28 जुलाई को निकाली जाएगी। यह जानकारी संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष अंचल अरजरिया ने दी है।

आज सुबह से ही नगर के सभी शिवालयों में बम बम भोले के जयकारों के बीच जलाभिषेक व पूजा अर्चना करने शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।