घर लौटा युवक बोला- मजदूरी के लिए दिल्ली गए थे
झांसी/मऊरानीपुर। मऊरानीपुर (झांसी) में परिजनों के उस समय होश उड़ गये जब रविवार दोपहर 2 बजे रेलवे ओवर ब्रिज से कूद कर जान गंवाने वाले जिस युवक के शव की पहचान उन्होंने अपने बेटे के रूप में की थी, बाद में वही बेटा दिल्ली से सकुशल घर लौट आया। बेटे को जिंदा देख परिजनों की खुशी की सीमा नहीं रही, किंतु वह कौन था जिसकी उन्होंने अपने बेटे के रूप में की थी।
परिजनों ने तत्काल जीआरपी को इसकी सूचना दी। आज सुबह जब युवक को जीआरपी थाने बुलाया गया, तो पूछताछ में बोला- मजदूरी करने के दिल्ली गए थे। इस घटना से जीआरपी और परिजन आश्चर्य चकित हैं। पूरा मामला मऊरानीपुर के बड़े हनुमान गांव की है।
दरअसल, रविवार को मऊरानीपुर रेलवे ओवरब्रिज से कूदकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई थी।मऊरानीपुर के बड़े हनुमान निवासी भजन लाल ने शव को अपना बेटा अशोक (40) समझ कर उसकी शिनाख्त की। चेहरे की समानता के कारण परिजनों ने उसे अशोक मान लिया था, जिसके बाद पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी थी।
इसके बाद, रात 9 बजे इस मौत की कहानी में उस समय अप्रत्याशित मोड़ आया जब अशोक अचानक अपने घर लौट आया। बेटे को जिंदा देखकर परिवार के होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत जीआरपी को सूचित किया कि उनका बेटा जीवित है और जिस शव की पहचान की गई थी वह किसी अन्य व्यक्ति का है।
सूचना मिलते ही जीआरपी अधिकारी भी हैरान रह गए। अगले दिन अशोक को जीआरपी थाने बुलाया गया, जहां उसके बयान दर्ज किए गए। अशोक ने बताया कि वह दो महीने पहले दिल्ली मजदूरी करने गया था, लेकिन काम न मिलने के कारण वापस घर लौट आया। घर पहुंचने पर उसने देखा कि परिवार उसकी मौत का मातम मना रहा था तो वह आश्चर्यचकित रह गया।

इस मामले में अशोक के पिता ने बताया कि नदी में शव मिलने की सूचना मिलने पर हम आए तो शव को देखा जिसकी लंबाई, चेहरा और रंग मेरे बटे की तरह थी। तो हमने पुलिस को बताया कि यह मेरा बेटा है। जिसके बाद हमारे घर में मातम पसरा था, सभी रिश्तेदारों को भी मौत की सूचना दे गई थी। लेकिन रात 9 बजे जब मेरा घर आया तो सभी के होश उड़ गया। जिसके बाद हमने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी थी।
अब अज्ञात शव की शिनाख्त की जीआरपी के सामने पड़ी चुनौती
अब मऊरानीपुर जीआरपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती उस अज्ञात शव की असली पहचान करना है। रेलवे ओवरब्रिज से छलांग लगाने वाला युवक कौन था, यह सवाल अब भी अनसुलझा है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।














