सतर्कता के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान

0
58

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा 27 जुलाई को सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर मंडल के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रेल संरक्षा सुनिश्चित करने, सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने तथा गाड़ी संचालन के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर त्वरित कार्रवाई कर सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र के साथ ₹1000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी सतर्कता, सजगता एवं उत्कृष्टता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक नंदीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अतुल यादव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर परिचालन धर्मेश कुमार एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन सहित सभी शाखाधिकारी उपस्थित रहे।

संरक्षा पुरस्कार प्राप्त कर्मचारियों के नाम एवं पदनाम निम्नानुसार हैं—

1.श्री संजीव शर्मा – मेल ट्रेन मैनेजर, ग्वालियर
2.श्री विपरेंद्र सिंह – गुड्स ट्रेन मैनेजर, ग्वालियर
3.श्री अजय कुमार – गुड्स ट्रेन मैनेजर, झांसी
4.श्री शुभम मीना – गुड्स ट्रेन मैनेजर, झांसी
5.श्री अंकित मिश्रा – गुड्स ट्रेन मैनेजर, झांसी
6.श्री अशोक कुमार – कांटेवाला (ए), मुरसरा
7.श्री कामता प्रसाद कुंभार – कांटेवाला, टेहरका
8.श्री राजू कुशवाह – कांटेवाला (ए), डबरा
9.श्री सतीश चौधरी – कांटेवाला , ग्वालियर
10.श्री अरुण कुमार नागदेव – लोको पायलट मेल, झांसी
11.श्री नीरज वर्मा – सहायक लोको पायलट , झांसी
12.श्री चेतन साहू – लोको पायलट गुड्स , झांसी
13.श्री नौशाद अली – वरिष्ठ सहायक लोको पायलट, झांसी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here