समाज की एकता से ही समाज का राजनीतिक विकास संभव है – अमित साहू

0
24

साहू समाज करेरा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 

करेरा मप्र। साहू समाज करेरा के तत्वावधान में समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय तेली महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर, करेरा विधायक रमेश चंद्र खटीक, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, पूर्व विधायक कैलाश साहू, निवर्तमान जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी झांसी अमित साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ग्वालियर विकास साहू सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में झांसी से सामाजिक प्रतिनिधि मण्डल में एडवोकेट सचिन साहू (जिला अध्यक्ष, साहू समाज झांसी), अविनाश साहू, सतीश साहू, विनोद साहू भी उपस्थित रहे। सफल आयोजन हेतु विजय कुमार साहू अध्यक्ष करेरा साहू समाज एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई। कार्यक्रम का संचालन दिनेश साहू (सिलन) द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here