झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बबीना पुलिस द्वारा 28 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए चचेरे भाई की हत्या में वांछित आशिक अहिरवार पुत्र महेन्द्र सिंह अहिरवार निवासी मोहल्ला पनहारी, ग्राम खजराहा बुजुर्ग, थाना बबीना, जनपद झाँसी को गोपालपुरा मोड़, ग्राम खैलार के पास नहर की पटरी से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एवं मृतक अंकित आपस में चचेरे भाई थे तथा दोनों एक ही स्थान पर मजदूरी का कार्य करते थे। मजदूरी के पैसों के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके दौरान आरोपी ने पत्थर से वार कर अंकित की हत्या कर दी तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को कुएँ में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (एक पत्थर) बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
दरअसल, 19 जुलाई को कोमल अहिरवार पुत्र पर्वत अहिरवार, निवासी ग्राम खजराहा बुजुर्ग, थाना बबीना द्वारा अपने नाबालिग पुत्र अंकित अहिरवार (उम्र लगभग 15 वर्ष) के घर से बिना बताए चले जाने एवं वापस न आने के संबंध में थाना बबीना पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।विवेचना एवं तलाश के दौरान 20 जुलाई को अंकित अहिरवार का शव ग्राम खजराहा बुजुर्ग स्थित एक कुएँ से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 103(1)/ 238 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा इस मामले में आशिक अहिरवार का नाम प्रकाश में आया। 28 जुलाई को अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एवं मृतक अंकित आपस में चचेरे भाई थे तथा दोनों एक ही स्थान पर मजदूरी का कार्य करते थे। मजदूरी के पैसों के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके दौरान आरोपी ने पत्थर से वार कर अंकित की हत्या कर दी तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को कुएँ में फेंक दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री विनय कुमार साहू, उ0नि0 राहुल सिंह, चौकी प्रभारी बीएचईएल, उ0नि0 अनुज सिंह, हे0का0 विकास कुमार, का0 धीरमुनि, रिक्रूट आरक्षी अनुराग शामिल रहे।














