झांसी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 के द्वारा  ट्विटर हैंडल के माध्यम से किए गए टि्वीट के क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने अवगत कराया है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष लोक सभा द्वारा 07 अगस्त, 2025 को The Foundation of the Constitution is the vote, Vate has been Destroyed विषयक एक प्रेस कांफ्रेंस की गयी। जिसमें अन्य विषयों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य का भी जिक्र किया गया, जिसमें उनके द्वारा तथ्य रखा गया कि दो मतदाता जिनका नाम आदित्य श्रीवास्तव पुत्र श्री एस०पी० श्रीवास्तव (इपिक नं० FPP 6437040) एवं श्री विशाल सिंह पुत्र  श्री महीपाल सिंह (इपिक नं0  INB2722288) हैं, इनका नाम उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रदेश की विधान सभाओं की मतदाता सूची में भी अंकित है। श्री राहुल गांधी द्वारा यह आंकडे 16 मार्च 2025 को भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से निकाले हुए दिखाए गये हैं।
आदित्य श्रीवास्तव का नाम चार जगह अंकित दिखाया गया है, इनका नाम मुंबई सब अर्बन की विधान सभा 158 जोगेश्वरी पूर्व की बूथ सख्या 197 के क्र०सं० 877, बैंगलोर अर्बन की विधान सभा 174 महादेवपरा के बूथ संख्या 458 के क्र०सं० 1265, बूथ सं0 459 के क्र०सं० 678 पर एवं लखनऊ की विधान सभा 173 लखनऊ पूर्व के बूथ संख्या 84 के क्र0सं0 630 पर अंकित दिखाया गया है।
विशाल सिंह पुत्र महीपाल सिंह का नाम तीन जगह अंकित दिखाया गया है, इनका नाम बैंगलोर की विधान सभा 174 महादेवपुरा में बूथ सं० 513 के क्र०सं० 926 एवं बूथ संख्या 321 के क्र०सं० 894 तथा वाराणसी की विधानसभा 390 वाराणसी कैण्ट में बूथ संख्या 82 के क्र०सं० 516 पर अंकित दिखाया गया है।
 07 अगस्त, 2025 को आदित्य श्रीवास्तव पुत्र एस०पी० श्रीवास्तव (इपिक नं० FPP6437040) एवं श्री विशाल सिंह पुत्र श्री महीपाल सिंह (इपिक नं0 INB2722288) के नाम को  voters.eci.gov.in पर सर्च किया गया, तो पाया गया कि आदित्य श्रीवास्तव पुत्र एस०पी० श्रीवास्तव (इपिक नं0 FPP6437040) का नाम बैंगलोर अर्बन की विधान सभा 174 महादेवपुरा के बूथ संख्या 458 क्रम संख्या 1265 में एवं विशाल सिंह पुत्र महीपाल सिंह (इपिक नं0 INB2722288) का बैंगलोर की विधान सभा 174 महादेवपुरा में बूथ सं० 513 क्र०सं० 926 पर ही अंकित है एवं उपरोक्त मतदाताओं का नाम उत्तर प्रदेश की विधान सभा 173 लखनऊ पूर्व एवं विधान सभा 390 वाराणसी कैण्ट में इनका नाम अंकित नहीं है।
      इस प्रकार उत्तर प्रदेश के बारे में जो तथ्य प्रस्तुत किये गये वे सही नहीं पाये गये।