चौरसिया दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा नाग पंचमी पर्व

0
55

निकाली जाएगी मंगल कलश यात्रा, वरिष्ठ समाज बन्धुओं व मेधावियों को किया जाएगा सम्मानित

झांसी। चौरसिया समाज की बैठक अध्यक्ष ओमप्रकाश ब्रह्मचारी, प्रबंधक राजेंद्र चौरसिया, महामंत्री अनुज चौरसिया, कोषाध्यक्ष रिंकू चौरसिया, दिलीप चौरसिया, नितिन चौरसिया, चिरंजी लाल चौरसिया, राम नारायण चौरसिया, गोपाल चौरसिया, शंकर लाल, रविन्द्र चौरसिया, डॉ राजेश चौरसिया एड, शरद गौरहार आदि समाज बन्धुओं की उपस्थिति में हुई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रति वर्ष नाग पंचमी पर्व,चौरसिया दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चौरसिया दिवस, नाग पंचमी पर्व पर सोमवार 17 अगस्त को पानी वाली धर्मशाला के निकट श्री राम जानकी मंदिर से चौरसिया समाज के तत्वावधान में प्रातः हवन पूजन उपरांत प्राचीन पंचकुइया मंदिर से मंगल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी,जो कोतवाली ,मानिक चौक, बड़ा बाजार, गांधी रोड, सुभाष गंज आदि मार्गों से भ्रमण उपरांत सुभाष गंज स्थित मुन्ना लाल धर्मशाला में संपन्न होगी। जहां अतिथियों द्वारा वरिष्ठ समाज बन्धुओं के साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here