Oplus_16908288

झांसी। चैन्नई से झांसी की ओर आ रहा युवक झांसी में बिजौली के पास ट्रेन से गिर कर मौत का शिकार हो गया। जीआरपी ने मृतक की शिनाख्त के लिए उसके फिंगर लगा कर मोबाइल का लॉक खोला और पिता को घटना की जानकारी दी।

मृतक के परिजन कुशीनगर से झांसी पहुंच गए। मृतक का नाम संदीप सहानी (19) पुत्र मनेजर सहानी था। वह कुशीनगर के पडरौना थाना क्षेत्र के करमायना गांव का रहने वाला था। मृतक के बड़े भाई सुनील ने बताया- डेढ़ साल पहले संदीप का एक्सीडेंट हो गया था। उसके बाद मेरी पत्नी और बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। तीनों का निजी अस्पताल में इलाज कराया। इस वजह से पिता पर 4 लाख रुपए का कर्ज हो गया था। कर्ज की वजह से भाई भी 4 माह पहले काम करने गया था। ताकि पैसा कमाकर जल्दी पिता का कर्ज चुका सके। चेन्नई में उसके जीजा कमलेश भी काम करता था। संदीप प्राइवेट कंपनी में काम करता था। लेकिन वह नौकरी बदलना चाहता था।

भाई ने आगे बताया कि संदीप नौकरी बदलना चाहता था। तब पिता ने कहा कि पहले त्योहार पर घर आ जाओ, फिर नौकरी बदल लेना। 15 अगस्त की रात को संदीप ट्रेन में सवार होकर घर आ रहा था। वह जनरल कोच में सवार था। झांसी के बिजौली के पास वह ट्रेन से नीचे गिर गया। 16 अगस्त की सुबह पुलिस को पटरी के किनारे शव मिला। पास में मोबाइल भी पड़ा था। पुलिस ने फिंगर लगाकर मोबाइल का लॉक खोला। इसके बाद घरवालों को सूचना दी। तब परिजन आज झांसी पहुंचकर गए और शव को देखकर रोने लगे। संदीप दो भाइयों और 4 बहनों में चौथे नंबर का था।