झांसी। उत्तर मध्य रेल के महाप्रबंधक से मंडल रेल प्रबंध झांसी के कक्ष में एनसीआरईएस के केन्द्रीय अध्यक्ष बी जी गौतम के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।  मंडल मन्त्री राम कुमार सिंह द्वारा सभी विभागों की समस्याओं का ज्ञापन सौंप कर चर्चा की। महाप्रबंधक द्वारा सभी बिन्दुओं को सकारात्मक लेते हुए शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधि मंडल में गौरव श्रीवास्तव मडंल अध्यक्ष, नरेंद्र त्रिपाठी सहायक मडंल सचिव, अशोक त्रिपाठी सहायक मण्डल सचिव, महेंद्र सेन मंडल कोषाध्यक्ष, एस के सिहं मंडल उपाध्यक्ष, राजेंद्र परिहार मंडल उपाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह शाखा सचिव, राघवेन्द्र तिवारी शाखा सचिव, के एस शुक्ला शाखा सचिव, मनोज बघेल शाखा सचिव, अरुण अग्रवाल शाखा सचिव, सुभाष बोस शाखा अध्यक्ष, देवेन्द्र सिसोदिया सहायक सचिव, आशीष कनोजिया अविनाश शर्मा शामिल रहे।