झांसी। सहकार भारती झांसी महानगर की कार्यकारिणी सभा की बैठक अरविंद दुबे प्रदेश महामंत्री सहकार भारती के मुख्य अतिथि, प्रदेश मंत्री सतीश कठेरिया की विशिष्ट आदित्य और विभाग संयोजक अंचल अर्जरिया की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में पदाधिकारी को सहकार भारती के विषय में विस्तार से बताया गया देशभर में 640 जिलों में कार्यरत संगठन सभी प्रदेशों में कार्यरत है रोजगार मुखी कार्यक्रम लगातार संगठन के माध्यम से चलाए जा रहे हैं संगठन के माध्यम से सभी दायित्व धारी को उनके दायित्वों का बोध कराया गया साथ ही साथ समाज में अपने कार्य के माध्यम से अच्छी छाप छोड़ने के विषय में भी बताया गया। कार्यकारिणी सभा को अरविंद दुबे, सतीश कटारिया, अंचल अर्जरिया ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री संतोष गुप्ता ने एवं आभार जिला अध्यक्ष उदय सोनी ने व्यक्त किया।