जीरो टाॅलरेन्स नीति के अन्तर्गत कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना होगा उद्देश्य
झांसी। नवागंतुक पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र, झांसी आकाश कुलहरि द्वारा आज पदभार ग्रहण कर लिया गया है। नवागंतुक पुलिस महानिरीक्षक ने पदभार ग्रहण करते ही उनके द्वारा निम्नलिखित प्राथमिकताएं बताई गई –
➡️ जीरो टाॅलरेन्स नीति के अन्तर्गत कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना होगा उद्देश्य।
➡️ मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करना और अपराध से बचाना।
➡️ ऑपरेशन कनविक्शन के तहत सनसनीखेज जघन्य अपराधों के अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करवाना।
➡️ प्रत्येक नागरिक को विधिपूर्वक न्याय, अपराध एवं अपराधियों से सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही साथ भयमुक्त/अपराध मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना।
वहीं उन्होंने कहा कि इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करना, जनसंपर्क को बढ़ावा देना, सड़क की गुंडागर्दी खत्म करवाना तथा माफियाओं और विभिन्न गैंग को चिन्हित कर निष्क्रिय करवाना। पुलिस में आधुनिकीकरण और प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को बढ़ावा देना और प्रशिक्षण पर जोर देते हुए मानव संसाधन को बेहतर करना, पुलिस में प्रशिक्षण और अनुशासन पर विशेष जोर देना, बढ़ते अपराध जैसे साइबर क्राइम पर नकेल कसवाना, सरकार शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करवाने पर जोर दिया जाएगा।