झांसी में 26 में से 16 थाना प्रभारी बदले, अंजन कुमार सिंह शहर कोतवाल बने

0
228
Oplus_16908288

एसएसपी ने 27 इंस्पेक्टर-दरोगा के ट्रांसफर किए

झांसी। जिले कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने शुक्रवार को 23 इंस्पेक्टर और 4 दरोगा के ट्रांसफर कर दिए हैं। इसमें 26 थानों में से 16 थाना प्रभारी बदल दिए गए। अंजन कुमार सिंह को शहर कोतवाल बनाया गया है जबकि कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार दुबे को गुरसराय थाना प्रभारी बनाया गया है।

जारी सूची में इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह को गुरसराय थाना प्रभारी से सदर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि इंस्पेक्टर महेंद्र चंद्र को सदर बाजार से कटेरा थाना प्रभारी बनाया गया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह को मोंठ थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर राहुल राठौर को बबीना, इंस्पेक्टर सरिता मिश्रा को टहरौली थाना प्रभारी बनाया गया।

इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश शर्मा को लहचूरा, इंस्पेक्टर अतुल कुमार लखेरा को शाहजहांपुर, इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय को बड़ागांव, इंस्पेक्टर बलराज शाही को चिरगांव, इंस्पेक्टर विद्यासागर को पूंछ, इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी को गरौठा, इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह को एरच, दरोगा अजय सिंह को उल्दन, दरोगा नीतू सिंह को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here