झांसी। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ झांसी मंडल द्वारा अपनी शाखाओं के विस्तार में निरन्तर प्रगति करते हुए महामंत्री रूपम पांडेय ने झांसी मंडल की कैरिज वैगन एवं वाणिज्य शाखा के गठन का पत्र जारी किया।

शाखा में अध्यक्ष विजय कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, उपाध्यक्ष श्रीमती अनु श्रीवास्तव, सुजान सिंह, शिवशंकर शर्मा, सचिव श्रीमती आरती तमोरी , संयुक्त सचिव नवल कुशवाहा, मान सिंह, जितेन्द्र कुमार पटेल, संगठन सचिव गौरव सिंह शेखावत, कोषाध्यक्ष शुभम (टिंकल) सोलंकी एवं कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अहिल्या चौहान, रवि कुमार, सुनील सेन,धीरज वर्मा, अमित शुक्ला, श्रीमती अंजू अहिरवार, पंकज लिखार, विनय कुमार गुप्ता, सतीश परिहार, शैलेन्द्र अहिरवार को दायित्व दिया गया।

इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हेमंत विश्वकर्मा, मंडल सचिव ए के शुक्ला, मंडल संयोजक भानु प्रताप सिंह चंदेल ने नयी जिम्मेदारियों के लिए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।