झांसी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं उनकी यात्रा को अधिक सुविधाजनक एवं आरामदायक बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। यात्री सुविधाओं के हितार्थ 05 अगस्त से निम्नलिखित मेमो (MEMU) ट्रेनों का संचालन वर्तमान 08 कार मेमो रैक के स्थान पर 12 कार मेमो रैक से किया जाएगा।
इस व्यवस्था के लागू होने से इन ट्रेनों में अतिरिक्त बैठने एवं यात्रा क्षमता उपलब्ध होगी, जिससे विशेष रूप से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा यात्रियों तथा स्थानीय यात्रियों को अधिक सुविधा प्राप्त होगी तथा भीड़भाड़ में कमी आएगी।
12 कार मेमो रैक से संचालित की जाने वाली गाड़ियाँ निम्नानुसार हैं : 64609 – खजुराहो – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, 64610 – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – खजुराहो, 64647 – खजुराहो – ललितपुर, 64648 – ललितपुर – खजुराहो, 64649 – महोबा – खजुराहो
गाड़ी संख्या 64650 – खजुराहो – महोबा।














