थोक दवा व्यापारियों की जीएसटी की समस्याओं के समाधान हेतु तीन सूत्रीय सुझाव पत्र 

0
34

झांसी। झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू एवं जिला केमिस्ट एसोसिएशन, झांसी के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल के संयुक्त नेतृत्व में उपायुक्त राज्य कर, खंड-प्रथम, झांसी को थोक दवा व्यापारियों की जीएसटी संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु एक तीन सूत्रीय सुझाव पत्र सौंपा गया।

जिला केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री नितिन मोदी ने बताया कि जीएसटी विभाग के समक्ष थोक दवा व्यापारियों को लंबे समय से आ रही व्यावहारिक समस्याओं के निराकरण हेतु निम्नलिखित तीन प्रमुख सुझाव प्रस्तुत किए गए—

एक्सपायरी एवं ब्रेकेज दवाओं पर जीएसटी रिफंड की व्यवस्था को सरल एवं प्रभावी बनाया जाए ताकि व्यापारियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े।
एक्सपायरी एवं ब्रेकेज स्टॉक के निस्तारण के लिए प्रमाण-पत्र (Certificate) जारी करने की व्यवस्था लागू की जाए, जिससे ऐसे स्टॉक को आयकर एवं लेखा अभिलेखों से विधिवत समाप्त किया जा सके और व्यापारियों को दोहरी परेशानी का सामना न करना पड़े।
ई-वे बिल संबंधी व्यावहारिक समस्याओं का समाधान किया जाए। विशेष रूप से दवाओं के एक स्थान से दूसरे स्थान तक परिवहन के दौरान होने वाली अनावश्यक कार्रवाई से राहत प्रदान करते हुए व्यापारिक गतिविधियों को सरल एवं सुगम बनाया जाए।

इस मौके पर दवा व्यवसायी बृजेंद्र मोदी, विनय दरगड, राकेश अग्रवाल, नरेश विजयवर्गीय, अमरेंद्र जैन, अंकित अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, पंकज जैन, सतीश गुप्ता, सतीश जैन आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here