झांसी स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर सरे आम फांसी के फंदे पर झूला

0
500

रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 2 पर खुलने वाली लिफ्ट के सामने फुट ओवरब्रिज पर लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति ने दोपहर लगभग दो बजे फांसी का फंदा कस कर आत्महत्या कर ली, किंतु किसी ने भी उसे बचाने या रोकने की हिम्मत नहीं जुटाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी देर तक शव फंदे पर झूलता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे पर रेलवे पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

बताया गया है कि इसकी जानकारी जब आन ड्यूटी डिप्टी एस एस को मिली तब उसने आरपीएफ को सूचित किया। सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फुट ओवरब्रिज पर प्लेटफार्म नंबर 2 के लिए खुलने वाली लिफ्ट के सामने ग्रिल पर जाली से बंधी पतली रस्सी का फंदा मृतक के गले में कसा हुआ था और उसके पैर जमीन को छू रहे थे। मृतक के पैर में चप्पल या जूते नहीं थे। उसके शरीर पर ब्लेक कलर की पेंट व व्हाइट शर्ट थी। उक्त व्यक्ति कौन है व किन परिस्थितियों के चलते फुट ओवरब्रिज पर सरे आम आत्महत्या की रहस्यमय है। रेलवे पुलिस द्वारा जांच जारी है।

पुलिस ने उसके पास से एक पर्स बरामद किया। जिसमें आधार कार्ड पर रितेश कुमार निवासी लक्ष्मीपुर बुलंदशहर लिखा था। आधार कार्ड पर लिखें पते पर सम्पर्क करने पर मृतक की शिनाख्त कर ली गई। मृतक रितेश कुमार अहमदाबाद में काम करता था और अहमदाबाद से वापस बुलंदशहर जा रहा था। झांसी स्टेशन पर ट्रेन बदलने के लिए उतरा था। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। संभावना है कि किसी परेशानी के चलते उसने झांसी में फुट ओवरब्रिज पर आत्महत्या कर ली।

रेलवे पुलिस द्वारा और जानकारियां जुटाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है। फिलहाल घटनाक्रम से रेलवे स्टेशन पर कथित चौकस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here