Oplus_16908288

वीडियो जारी कर सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई 

झांसी। नेपाल के पोखरा में सैर करने के लिए गए झांसी के चार युवक वहां फंस गए हैं। झांसी के संदीप सोनी ने वीडियो जारी कर बताया कि यहां कर्फ्यू जैसे हालात हैं। वह झांसी से अपने तीन मित्रों के साथ 8 सितंबर को फ्लाइट से निकले थे। 9 सितंबर को दोपहर में वह लोग पोखरा पहुंच गए थे। यहां पहुंचने के बाद पता चला कि यहां के हालात बेहद खराब हैं।

उन्होंने बताया कि जिस होटल में रुके थे वहां सायं करीब 7 बजे हमला हो गया। उनके अलावा होटल में करीब 50 लोग और मौजूद थे। हमले के बाद वह लोग घबरा गए, लेकिन कुछ ही देर बाद वहां पर सेना के जवान पहुंच गए और बचाव अभियान चलाकर होटल से निकालकर पहाड़ के होटल पर शिफ्ट किया गया है। परिवार के लोगों से बात हुई है वह लोग भी बहुत चिंतित हैं। एयरपोर्ट बंद है और बाहर निकलना खतरे से भरा है।

संदीप ने मोदी और योगी से गुजारिश की है कि यहां उनके अलावा और भी भारतीय फंसे हुए हैं। सीमा यूपी से लगी है। जल्द ही बचाव कार्य करते हुए उन लोगों को सुरक्षित निकालें।